एफडीए की पुणे में छापेमारी, 3800 किलोग्राम मिलावटी आम का गूदा जब्त, बड़ा स्टॉक नष्ट

गर्मी के मौसम और आम की बढ़ती मांग को देखते हुए पुणे खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिलावट के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इस क्रम में अधिकारियों ने मावल और खेड़ तालुकों में छापेमारी कर 3,800 किलोग्राम से अधिक मिलावटी आम का गूदा जब्त किया।

मुंबई/एजेंसी। गर्मी के मौसम और आम की बढ़ती मांग को देखते हुए पुणे खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिलावट के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इस क्रम में अधिकारियों ने मावल और खेड़ तालुकों में छापेमारी कर 3,800 किलोग्राम से अधिक मिलावटी आम का गूदा जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2.23 लाख बताई गई है।
गोपनीय सूचना पर एफडीआई की टीम ने सबसे पहले मावल तालुका के उर्से गांव में स्थित एक अवैध विनिर्माण इकाई पर छापा मारा। यह इकाई मोहम्मद एकरामुल उर्फ अकरम गुलाम द्वारा संचालित की जा रही थी।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां आम का गूदा बनाने में अनधिकृत खाद्य रंगों और अन्य मिलावटी पदार्थों (जैसे चीनी, गाय का दूध और केसरिया रंग का लिक्विड सॉल्यूशन) का उपयोग किया जा रहा था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत प्रतिबंधित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button