यूपी के पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को ढकेलते हुए पहुंचा दिया जेल

अपनी हत्या की जताई आशंका

देवरिया/उत्तर प्रदेश। चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को देवरिया सीजेएम न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में बुधवार को जेल भेज दिया। अमिताभ ठाकुर पर आरोप था कि देवरिया में एसपी रहने के दौरान अपने पद का दुरुपयोग कर कूट रचित अभिलेख द्वारा जिला उद्योग केंद्र देवरिया के एक औद्योगिक प्लाट का आवंटन अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम कराया था। बाद में उस प्लाट को बेच भी दिया। मामले में लखनऊ निवासी संजय शर्मा ने लखनऊ के तालकटोरा थाने में अमिताभ ठाकुर पर मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार को सीजेएम कोर्ट देवरिया में अमिताभ ठाकुर की पेशी थी। पेशी के दौरान न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।
लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम निवासी संजय शर्मा ने बीते 12 अक्टूबर को लखनऊ के तालकटोरा थाने में अमिताभ ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। संजय शर्मा द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर के मुताबिक अमिताभ ठाकुर 1999 में देवरिया जिले के एसपी थे। इस दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए देवरिया औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लॉट नंबर बी 2 का आवंटन अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम पर कराया था। आरोप है कि प्लॉट खरीदते समय पत्नी नूतन ठाकुर का नाम नूतन देवी तथा पति का नाम अभिजात ठाकुर/अभिताप ठाकुर दर्ज किया गया। इसमें पता ग्राम खैरा जिला सतामढ़ी बिहार लिखा गया।
अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने निजी लाभ कमाने के चक्कर में जलसा जी व धोखाधड़ी कर व्यावसायिक प्लाट की ट्रांसफर डीड छद्म नाम से बनाकर धोखाधड़ी से प्लांट पर कब्जा कर लिया।‌ बाद में नूतन ने इस प्लॉट को वास्तविक नाम व पता दिखाकर बेच दिया। इस प्रकार उन्होंने दस्तावेजी बदलकर सरकारी विभागों, बैंकों और राज्य सरकार को धोखे में रखने का प्रयास किया गया। संजय शर्मा के आरोप के मुताबिक अमिताभ ठाकुर ने अपने पद का दुरुपयोग कर इस अपराध को संरक्षण दिया।
मंगलवार की रात को पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को दिल्ली जाते समय इसी मामले में सीतापुर जिले के महोली बॉर्डर से गिरफ्तार किया। घटनास्थल देवरिया में होने की वजह से बुधवार को पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को सीजेएम न्यायालय देवरिया में पेश किया। जहां मामले की सुनवाई के दौरान सीजेएम ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बता दें इससे पहले गिरफ्तार के समय जब थाने लाया जा रहा था तो उनको मीडिया के सामने धक्का देकर अंदर करने का वीडियो भी सामने आया।
अमिताभ ठाकुर की पेशी के दौरान पुलिस ने न्यालय में काफी चाक चौबंद व्यवस्था की थी। भारी संख्या में पुलिसकर्मी न्यालय के गेट से लेकर सीजेएम कोर्ट तक तैनात किए गए थे। भारी फोर्स के बीच फिल्मी स्टाइल में अमिताभ ठाकुर को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय जाते समय अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मेरी हत्या कराई जा सकती है। यह सब योगी आदित्यनाथ करवा रहे हैं। मैं न्यायालय से सुरक्षा की गुहार लगाऊंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button