एसपी की कातिल लेडी नक्सलाइट ‘मंजुला’ समेत 3 ने किया सरेंडर, नाम सुनते ही हिल जाता था पूरा कांकेर!

रायपुर/एजेंसी। कांकेर पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को कांकेर जिले में 23 लाख रुपये के इनामी चार नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए अब चार महीने से भी कम समय बचा है।
कांकेर में आत्मसमर्पण करने वाले चार नक्सलियों पर कुल 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन सभी ने एसपी आई कल्याण एलिसेला और बीएसएफ के सामने हथियार डाले। इनमें दो महिला और दो पुरुष नक्सली शामिल थे। वहीं, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 82 लाख रुपये के इनामी सात नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कंपनी नंबर 10 का सदस्य भी शामिल है। खास बात यह है कि कांकेर में आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली मंजुला उर्फ लक्ष्मी पोटाई मदनवाड़ा नक्सल हमले में शामिल थी। इसी मदनवाड़ा नक्सल हमले में एसपी रविन्द्र चौबे शहीद हुए थे। एंटी-नक्सल ऑपरेशन का असर साफ दिख रहा है। नक्सली संगठन लगातार कमजोर हो रहा है और हर मोर्चे पर हार का सामना कर रहा है। नक्सली या तो मारे जा रहे हैं या फिर मारे जाने के डर से आत्मसमर्पण कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का सफाया करने का लक्ष्य तय किया है, और अब इस लक्ष्य को पूरा होने में चार महीने से भी कम का समय बचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button