सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ‘एक बिहारी सब पर भारी’ डायलॉग छाया, 13 घंटे में मिले 1.15 करोड़ से अधिक व्यूज

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि के ट्रेलर ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। खास तौर पर बिहार के लोगों के लिए बोला एक डायलॉग तो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। निर्देशक अपूर्व लाखिया की इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। खास तौर पर सलमान खान के दमदार संवाद और उनके फौजी किरदार ने लोगों का ध्यान खींचा है। ट्रेलर में उनका बोला गया संवाद ‘एक बिहारी सब पर भारी’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस संवाद के पीछे फिल्म में सलमान खान के किरदार का बिहार से जुड़ाव है। वह फिल्म में 16 बिहार रेजिमेंट के एक फौजी की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी सेना का नेतृत्व करता है। यही वजह है कि इस संवाद को बिहार और उत्तर प्रदेश के दर्शकों के बीच खास तौर पर पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर के कई दृश्यों और संवादों को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ट्रेलर को मिले शुरुआती व्यूज से भी दर्शकों की उत्सुकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। रिलीज के महज 13 घंटे के भीतर इसे यूट्यूब पर 1 करोड़ 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा था।

फिल्म की रिलीज की बात करें तो ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ से होने की संभावना है। इस फिल्म में सलमान खान पहली बार अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ पर्दे पर नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button