नोएडा में क्राइम कंट्रोल में लापरवाही पर लक्ष्मी सिंह का एक्शन, 6 चौकी प्रभारी सस्पेंड, 4 एसएचओ को नोटिस

Laxmi Singh's action on negligence in crime control in Noida, 6 outpost in -charge suspended, 4 SHO notice

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा कमिश्नरेट में बड़ा एक्शन हुआ है। क्राइम कंट्रोल के मामले में लापरवाही बरतने पर 6 चौकी प्रभारियों को क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सस्पेंड कर दिया। वहीं, अपने कार्य में लापरवाही करने पर दनकौर, रबूपुरा, ईकोटेक-3 के थाना प्रभारियों को चेतावनी के साथ नोटिस दिया गया है। इसके अलावा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में खनन के संबंध में ऑडियो वायरल होने के बाद एसओ को हेडक्वॉर्टर से अटैच किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने मीटिंग में साफ किया कि अपने काम को ठीक से नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमुख जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने चौकी प्रभारी मोरना, गिझौड़, ओखला, जनपथ, घंघोला और एनपीएक्स को सस्पेंड किया है। नॉलेज पार्क थाने को लेकर एसओ विपिन कुमार पर एक्शन लिया गया है। साथ ही एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह को नए भर्ती हुए कॉन्स्टेबल को ट्रेनिंग देने के लिए आरटीसी से अटैच किया गया है। बताया जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस कमिश्नर जल्द ही जोन के बीच अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर भी कर सकती हैं।
मीटिंग में क्राइम कंट्रोल के साथ शहर का ट्रैफिक भी एक प्रमुख मुद्दा रहा। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी हालत में जाम नहीं लगना चाहिए। नोएडा में रोज बाहर से लोग जॉब के लिए आते हैं। इसके साथ कई प्रमुख रास्ते यहां होकर जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कांवड़ मार्ग के रूट का जायजा लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस को आने वाले त्योहारों को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
क्राइम मीटिंग में खनन को लेकर सीपी सख्त रहीं। उन्होंने इसे रोकने के लिए ओवरलोडेड ट्रकों की जांच करने के लिए कहा। साथ ही अडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें एक सप्ताह में संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर खनन करने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button