नंद नगरी में घरेलू विवाद के बाद ससुराल पक्ष ने दामाद पर किया जानलेवा हमला, बहन भी घायल

दिल्ली के नंद नगरी में घरेलू विवाद के बाद ससुराल पक्ष ने दामाद मोहम्मद आमिर पर जानलेवा हमला किया। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन गुलजान को भी पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना पत्नी इशरत से घरेलू सामान को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।
उत्तर पूर्वी दिल्ली। नंद नगरी इलाके में घरेलू विवाद के बाद ससुराल पक्ष द्वारा दामाद पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन को भी आरोपितों ने पीट दिया। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नंद नगरी निवासी मोहम्मद आमिर का छह अप्रैल की रात पत्नी इशरत से घरेलू सामान को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद इशरत अपनी बहन रानी के साथ मायके चली गई। आरोप है कि अगले दिन इशरत के भाई अरमान, इरफान और बहनें रानी और रुकसाना, आमिर के घर पहुंचे और उस पर डंडों व नुकीले हथियार से हमला कर दिया।
हमले में आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाव में आई उसकी बहन गुलजान को भी पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।आरोपितों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




