जम्मू संभाग में 14 और 16 नवंबर को बिजली कटौती, कई इलाकों में घंटों प्रभावित रहेगी आपूर्ति
जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने 14 और 16 नवंबर 2026 को जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में बिजली कटौती की घोषणा की है।

जम्मू,एजेंसी। जम्मू संभाग के बिजली उपभोक्ताओं को आगामी 14 और 16 नवंबर को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने आवश्यक मरम्मत, पेड़ों की छंटाई और बिजली ढांचे के रखरखाव कार्यों के चलते विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए), गांधी नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय और नारायणा अस्पताल में बिजली बंद रहेगी।
इसके अलावा 14 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक डेयरी फार्म, सैन्य प्रतिष्ठान, पाथी, रामनगर, चौकी, मजौरी और बसंतगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
वहीं, सोमवार 16 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक मानवल, मानसर, बट्टल, मजालता, धेम्मा, खून, एमईएस, पीएचई और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
इसके अतिरिक्त राजौरी जिले के थन्नामंडी, ऐट्टी, फतेहपुर, साज, भटियां, प्लांगर, बदाकन्ना, बेह्रोत, अजमताबाद, मंगोटा, शाहदरा शरीफ और बंघाई सहित आसपास के क्षेत्रों में 14 और 16 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित कटौती को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां करने की अपील की है। मरम्मत और रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।




