पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई, कोतवाल समेत छह निलंबित

नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर ने ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक-तीन कोतवाली से पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नर ने थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना ईकोटेक-तीन के अंतर्गत एनबीडब्ल्यू का वांछित आरोपी राजीव उर्फ राका पुत्र रविकरण निवासी ग्राम खेडी थाना सूरजपुर पुलिस की हिरासत से भाग गया था। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के आदेश पर कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर थाना प्रभारी ईकोटेक तृतीय पवन कुमार के अलावा उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, मनोज राठी, आरक्षी सतेन्द्र कुमार, आरक्षी गौरव और महिला आरक्षी रीतिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। वहीं फरार आरोपी राजीव उर्फ राका की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button