कर्नाटक के मैसूर में बस और इनोवा में सीधी टक्कर, 10 की दर्दनाक मौत, कार में फंसे थे शव

मैसूर,(एजेंसी)। कर्नाटक के मैसूरु स्थित टी नरसीपुरा तालुक में सोमवार को एक कार और प्राइवेट बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। कम से कम तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना कोल्लेगला-टी नरसीपुरा मुख्य मार्ग पर कुरुबुरु गांव के पास हुई। सूत्रों के अनुसार, दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर होने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। मैसूरु में एक बस की इनोवा से सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
घटना में एक शख्स घायल हुआ है। इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। आस-पास मौजूद लोंगों से भी हादसे की जानकारी ली जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनोवा में 11 लोग सवार थे जो छुट्टियां मनाने के बाद मैसूरु जा रहे थे। वह चामुंडी हिल्स, मेल माहादेश्वरा हिल्स और बिलिगिरिरंगा हिल्स देखने गए थे। हादसे में पीड़ित बेल्लारी के पास संगनकल्लु गांव के रहने वाले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button