वृंदावन में रशियन कपल का कारनामा, टूरिस्‍ट वीजा पर आए और 29 करोड़ की बिल्डिंग खड़ी कर ली, अब होगी कुर्क

Russian couple's feat in Vrindavan, came on tourist visa and built a building worth 29 crores, now it will be confiscated

  • वृंदावन में रूसी दंपती की सात मंजिला इमारत जब्‍त हो गई
  • डीएम के आदेश के खिलाफ कोर्ट में दपंती ने लगाई थी गुहार
  • टूरिस्‍ट वीजा पर आए दंपती ने करोड़ों का साम्राज्‍य बनाया

मथुरा/उत्तर प्रदेश। वृंदावन के रमनेरती इलाके में एक सात मंजिला भवन बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इसका मालिक एक रशियन कपल है। नतालिया क्रिवोनोसोवा और उनके पति यारोस्‍लाव रोमानोव रूसी नागरिक हैं। यह कपल टूरिस्‍ट वीजा पर वृंदावन आया था। यहां आने के बाद धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो गए और एक ट्रस्‍ट का गठन किया। आरोप है कि इस दंपती ने अवैध तरीके से पैसों का लेन देन करके यह सात मंजिला इमारत बनवाई है।इस भवन को किराये पर दिया जा रहा था और बेचा भी जा रहा था। पिछले साल स्‍थानीय लोगों ने शिकायत की तो डीएम ने इस इमारत को कुर्क करने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ रूसी दंपती कोर्ट चला गया। अब कोर्ट ने भी डीएम के आदेश को बरकरार रखा है। इस इमारत की कीमत 29 करोड़ बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि रूसी दंपति अवैध तरीके से रियल एस्‍टेट धंधे में शामिल हैं।
आपको बता दें कि दो साल पहले 2022 में पुलिस ने वीजा अवधि खत्‍म होने के बाद भी वृंदावन में रहे रहे रूसी दंपति को अरेस्‍ट किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने अवैध तरीके से बनी बिल्डिंग को सीज कर दिया था। स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) ने पति-पत्नी को नियमानुसार देश छोड़ने का नोटिस भी जारी किया था। करीब एक साल तक बिना वैधानिक वीजा के रह रहे दंपती के खिलाफ 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बावजूद न तो वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए और ना ही दंपती रूस वापस लौटे।
रमनेरती इलाके में मौजूद यह इमारत रशियन बिल्डिंग के नाम से जानी जाती है। जब दो साल पहले पुलिस यहां बिल्डिंग सीज करने पहुंची थी, तब इमारत में रहने वाले लोगों ने विरोध जताया था। इनका कहना था कि उन्होंने कई वर्ष पहले वृंदावन में भक्ति करने के उद्देश्य से लाखों रुपये देकर बिल्डिंग में फ्लैट खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री भी उनके पास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button