जरूरत मंद लोगो में थानाध्यक्ष, पत्रकार एवं समाजसेवियों ने वितरित किए कंबल व जैकेट

Police station incharge, journalist and social workers distributed blankets and jackets among the needy people

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में गरीब ,असहाय , विधवा, विकलांग लोगों को कंबल एवं जैकेट वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार समाजसेवी फिरोज एवं खखरेरू पत्रकार साथी व थाना प्रभारी के सानिध्य में आज नगर पंचायत खखरेरू में गरीब,असहाय ,विधवा, विकलांग लोगों को चिन्हित कर इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल व बच्चों के लिए जैकेट वितरण किया गया। इस उपलक्ष्य में फिरोज अहमद एवं थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि ऐसे गरीब एवं असहाय लोगों की हमेशा हम लोग मदद करते रहते हैं।
हम लोगों को अगर क्षेत्र में किसी भी गरीब असहाय विधवा विकलांग की जानकारी मिलती है तो हम उनको भी कंबल एवं गर्म कपड़े उपलब्ध कराएंगे। हम लोगों का प्रयास है कि इस कड़ाके की ठंड में गरीब असहाय लोगों के पास कंबल एवं गर्म कपड़े न होने के कारण कोई अनहोनी न हो सके। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुन्दर समाजसेवी महाकाल व पत्रकार साथी सोनू सिंह कमरूल, गुन्नू अग्रहरि ,सुग्रीव पवन गुप्ता, सतेंद्र शुक्ला, मोनू खां एवं पुलिस कर्मी भी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button