फतेहपुर के नगर पंचायत खखरेरू में ईओ रहते नदारत
खखरेरू नगर पंचायत में दूर-दूर तक नहीं दिख रहा विकास

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। खखरेरू नगर पंचायत वासियों का कहना रहा कि इससे पहले ही ठीक था हम लोगों के कागज बन जाते थे और सारे कार्य हमारे हो जाते थेl जैसे मृत्यु प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र इन संबंधी कार्यों के लिए हमें भटकना नहीं पड़ता थाl वही वार्ड नंबर 15 निवासी कृष्णा नगर के देवांश शुक्ला पुत्र धर्मेंद्र शुक्ला का कहना है कि वह लगभग 6 माह से जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं, माधव प्रसाद मिश्रा पुत्र राम पदारथ , सोहनलाल पुत्र रतऊ, अदित्य कुमार पुत्र अमरनाथ, रोहित कुमार पुत्र बुदीलाल वार्ड नंबर 4 जोधा नगर ने बताया कि हम लगभग 6 माह से अपने लड़के के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जुलाई से नगर पंचायत कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं वहां कभी ईओ मिलते है वहां पर कार्यरत लड़के मिलते नहीं हैं l इधर-उधर की बात करके बात को टरका देते हैं वहीं वार्ड नंबर 15 से घूरे पुत्र सुखलाल, राम मिलन पुत्र जियालाल अपने पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं वही विकास के कार्यों की बात करें तो नगर वासियों का कहना रहा कि जब से यह नगर पंचायत हुई हम लोगों का जीवन नारकीय बन गया है हम लोग शिकायत लेकर कार्यालय जाते है तो वहां ईओ मौजूद नहीं मिलते है आखिरकार हम नगरवासी अपनी समस्या कहां पर रखें कि हमको इससे निजात मिल सके।
इस संबंध में ईओ (अधिशासी अधिकारी) कुंवर गौरव सिंह से फोन द्वारा संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठ रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी फतेहपुर से दूरभाष द्वारा बात करने का प्रयास किया गया तो उनके पी आर ओ ने बताया कि ईओ खखरेरू से बात कर रहे हैं। इस ख़बर के माध्यम से माननीय जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी खागा को संज्ञान लेना व आमजन मानस के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े l




