मौनी अमावस्या पर खखरेरू नगर पंचायत में व्यवस्था पूरी तरह फेल

प्रयागराज जाने के लिए दुकानदारों से रास्ता पूछते नजर आए श्रद्धालु

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। आस्था का महापर्व दिव्य महाकुंभ का महापर्व देश से लेकर विदेश तक मनाया जा रहा है। जिसके लिए सरकार ने पहले ही महाकुंभ के जाने वाले रास्तों में जलपान स्टॉल, विश्रामालय, पूछताछ केंद्र साथ ही साथ मुख्य रूप से अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। ताकि इस महापर्व के दौरान होने वाले रूट डायवर्जन से किसी प्रकार की यात्रियों को महाकुंभ तक जाने में परेशानी ना उठाना पड़े जिसके लिए मुख्य दिशा निर्देश दिए थे।
जिसका असर खखरेरू नगर पंचायत में आज पूरी तरह फेल दिखा इससे पूर्व भी शाही स्नान में कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी, वही आज सुबह से ही श्रद्धालु दिखाई देने लगे प्रयागराज जाने के लिए दिल्ली एमपी राजस्थान हरियाणा पंजाब के यात्री व श्रद्धालु दुकानदारों से रास्ता पूछते नजर आए।
प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे के चलते जहां हाईवे के किनारे वाहनों को खड़ा करा कर प्रयागराज जाने से रोका गया। वहीं रक्षपालपुर में सुरक्षाकर्मी तैनात न होने के कारण रक्षपालपुर में महाकुंभ के श्रद्धालु प्रयागराज जाने के लिए रास्ता पूछते नजर आ रहे हैं । खखरेरू थाना के रक्षपालपुर में सुरक्षा कर्मी के नाम पर खखरेरू पुलिस का बेरीकेट नजर आया सुरक्षाकर्मी नदारत रहे। पर्व के दौरान जनपद के पुलिस अधीक्षक सहित पूरा प्रशासनिक अमला जहां सड़कों पर नजर आया वही रक्षपालपुर में सुरक्षाकर्मी नदारत रहे सुरक्षा की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होने के बावजूद सुरक्षा कर्मियों का तैनात ना होना कहीं ना कहीं पुलिस अधीक्षक के आदेश को नजर अंदाज किया गया। यात्रियों को जलपान की व्यवस्था नगर पंचायत मुख्य मार्ग दरियामाऊ, रक्षपालपुल में न होने के संबंध में ईओ कुमार गौरव सिंह बात की गई तो उन्होंने कहा व्यवस्था की जा रही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई व्यवस्था नहीं हुई यात्री इधर-उधर होती शाम से भटकते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button