सनातन सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। देश के विश्वसनीय अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त संगठन सनातन सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में स्थित रजादेपुर मठ के केंद्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में देश भर से आए कई पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सनातन सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन की बैठक में संगठन के विस्तार एवं आमजन की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श व चर्चा हुई। सनातन सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष बाल महंत श्री शिव सागर भारती ने कहा कि आमजन का हर स्तर पर उत्पीड़न हो रहा है, सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार के चलते आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकारें निरंतर आमजन की सुख सुविधाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए नए-नए कदम उठा रही है, मगर भ्रष्ट सरकारी तंत्र के चलते लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। सनातन सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आमजन को न्याय दिलाने का प्रयास करेगी।
इसके अतिरिक्त बेईमान एवं भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी कानूनी तरीके से कार्यवाही कर लोगों को उनका हक दिलाने का हर संभव प्रयास करेगी। सनातन सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज को भ्रष्टाचार एवं भय मुक्त बनाकर लोगों को भारतीय संविधान द्वारा दिए गए मूलभूत एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा करना एवं न्याय दिलाना है। बैठक में सभी ने अपने-अपने विचार रखें। सनातन सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन की बैठक में संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष श्री शिव सागर भारती, चंदन कुमार तिवारी, रामविलास सोनकर, कादीपुर ग्राम प्रधान देवनाथ, दुर्ग विजय, राम भवन, संतोष कुमार नायक, विंध्याचल के अतिरिक्त समाजसेवी ज्ञानेंद्र कुमार उत्तम, समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार देवव्रत त्रिपाठी, समाजसेवी प्रसाद पुरुषोत्तम पाखले, निगरानी 24 समाचार पत्र के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार श्रवण कुमार तिवारी, डॉ. उदय नारायण अग्निहोत्री सहित कई वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।




