उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना पार हर्ष विहार में छत का हिस्सा ढहने से एक बच्चे की मौत,मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर पूर्वी दिल्ली। यमुनापार के इलाके में एक मकान के छज्जे पर 6 साल का बच्चा खेल रहा था। अचानक छज्जा भरभरा कर नीचे गिर गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित पोस्ट मार्टम हाउस में रखवा दिया है।
उत्तर-पूर्वी जिला डीसीपी डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि आज शाम लगभग 5 बजे थाना हर्ष विहार प्रताप नगर में छत का एक हिस्सा ढहने की सूचना मिली थी। पता चला कि करीब 50 वर्ग गज की एक पुरानी इमारत की छत का एक हिस्सा ढह गया था। कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा था। इमारत पुरानी है। बच्चे की उम्र-06 साल है, जो छत पर खेल रहा था। अचानक बलकोनी ढह गई और बच्चा नीचे गिर गया। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। संतोष और उसका परिवार पिछले 06 महीने से इस परिसर में किराएदार के रूप में रह रहे हैं।
पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक रामजी लाल फरार है। वह उसी इमारत में भूतल पर रहता है। 6 साल का बच्चा परिवार के साथ प्रताप नगर सबोली में रहता था। उसके परिवार में पिता संतोष मां वह एक बहन है। शाम के समय बच्चा मकान के छज्जे पर खेल रहा था। अचानक छज्जा भरभरा कर नीचे गिर गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाएगा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button