पुलिस मुठभेड़ में दिल्ली के बदमाश को लगी गोली, नोएडा में था वांछित

नोएडा। कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस के साथ बुधवार देर रात को हुई मुठभेड़ में दिल्ली के एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल बदमाश के खिलाफ नोएडा दिल्ली में आधे दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और नोएडा में एक मामले में वह वांछित चल रहा था। नोएडा जॉन के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस की टीम सेक्टर 54 के पास बुधवार रात को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस की टीम ने बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को रोकने का इशारा किया। इस दौरान संदिग्ध युवक भगाने के दौरान बाइक से फिसल कर गिर गया। इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तब बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान कल्याणपुरी दिल्ली निवासी मनीष के रूप में हुई है।



