दिल्ली से फरीदाबाद जाना होगा मुश्किल, 60 दिनों के लिए बंद होने वाला है सरिता विहार फ्लाईओवर

नई दिल्ली। दिल्ली और जाम का एक अनोखा रिश्ता है जो वर्षों से चला आ रहा है। आज भी दिल्ली के कुछ रोड़ ऐसी हैं जहां सुबह- शाम जाम लगना ही है। उन्हीं रोड में से एक है मथुरा रोड। अगर आप इस सड़क से होकर अपने ऑफिस और घर जाते हैं तो आपकी मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। दरअसल दिल्ली के मथुरा रोड पर स्थित सरिता फ्लाईओवर को 10 जून से 60 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है।
मथुरा रोड से रोजाना हजारों गाड़ियां दिल्ली-फरीदाबाद के बीच से गुजरती हैं। ऐसे में इस रोड पर आने-जाने वालों को परेशानी तो होगी लेकिन राहत की बात ये है कि फ्लाईओवर को पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा। सिर्फ एक और फ्लाईओवर की आधी लेन बंद की जाएगी और आधी लेन पर गाड़ियां आ जा सकेंगे। इस फ्लाईओवर का काम चार चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में फ्लाईओवर पर आश्रम से फरीदाबाद की ओर जाने वाली आधी सड़क की मरम्मत होगी उसके बाद अगले चरण में बची हुई सड़क की मरम्मत होगी। उसके बाद तीसरे चरण में फरीदाबाद से आश्रम आने वाले फ्लाईओवर के आधे हिस्से की मरम्मत होगी और फिर अगले चरण में बचे हुए हिस्से की मरम्मत की जाएगी। इस तरह से चरणों ये काम पूरा किया जाएगा।
सरिता विहार फ्लाईओवर के मरम्मत की शुरूआत पिछले साल जून में ही होनी थी लेकिन तब ये काम नहीं हो गया। जिसके बाद इसे करने की तारीख 1 मई रखी गई। हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव की वजह से मरम्मत की परमिशन नहीं मिली। उसके बाद अब 10 जून से चार अलग- अलग चरणों में इस फ्लाईओवर को ठीक किया जाएगा।
जब फ्लाईओवर का काम शुरू हो जाएगा तो यहां पर जाम की स्थिति पैदा होना निश्चित है। विशेष तौर पर अगर आप सरिता विहार, बदरपुर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, कालिंदी कुंज, ओखला, एनएफसी, नेहरू प्लेस , फरीदाबाद और नोएडा आने जाने वाले लोग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button