भीषण गर्मी से बेहोश हुआ बंदर का बच्चा, यूपी पुलिस के सिपाही ने बचाई जान

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। भीषण गर्मी में आम आदमी से लेकर पशु पक्षी और जानवर तक बेहाल है। गर्मी की वजह से एक बंदर का बच्चा थाने के अंदर बेहोश हो गया। थाने में तैनात सिपाही ने बंदर को देखा और उसकी जान बचाई। जिसका वीडियो वायरल होने पर लोग सोशल मीडिया पर सिपाही की तारीफ कर रहे हैं। बुलंदशहर के थाना छतारी थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक सिपाही विकास तोमर बंदर के बच्चे को हार्ड में पंपिंग देता हुआ नजर आ रहा है और बंदर के बच्चे को पानी पिलाता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल का थाने के पेड़ पर बैठा हुआ बंदर का बच्चा अचानक बेहोश होकर पैड से नीचे गिर गया।
विकास कुमार तोमर सिपाही ने उसको देखा और वह उसको पंपिंग देना शुरू कर दिया। बंदर के बच्चे को देखकर काफी बंदर भी वहां इकट्ठा हो गए। पुलिसकर्मी बंदरों को भगाने में लग गए लेकिन सिपाही विकास तोमर ने बंदर बच्चों की जान बचा दी। जिससे विकास तोमर की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
उधर, सिपाही विकास तोमर ने बताया कि इंसानियत के नाते सभी को जानवर पशु पक्षी आदि का ख्याल रखना चाहिए। गर्मी काफी पड़ रही है। जिससे आम जनता और पशु पक्षी भी परेशान हैं। ऐसी गर्मी में पानी की बहुत जरूरत अपने घर के बाहर पेड़ के नीचे पशु पक्षियों को पानी जरूर पीने के लिए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button