राजस्थान के अलवर में 24 घंटे में 3 गैंगरेप, चार नाबालिग बनीं शिकार

अलवर,(राजस्थान)। थानागाजी गैंगरेप के बाद देश विदेश में बदनाम हुए अलवर में अब तक भी गैंग रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां महिला अपराध का बढ़ता ग्राफ पुलिस के लिए भी चुनौती बना हुआ है। एक बार फिर अलवर गैंगरेप की दिल दहला देने वाली गैंगरेप की घटना से सुर्खियों में है। यहां बीते 24 घंटे में अलवर में तीन बड़ी गैंग रेप की घटनाएं सामने आई है, जिसमें चार नाबालिगों को हवस का शिकार बनाया गया है। दुखद बात यह है कि यहां गैंगरेप होने से दो सगी बहने प्रेग्नेंट भी हो गई है।
इधर, मालाखेड़ा में एक नाबालिग का सात -आठ युवकों की ओर से अपहरण किया गया। इसकके बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस केस में 4 युवकों द्वारा नाबालिग को गैंगरेप का शिकरा बनाया गया, जबकि 4 युवकों ने सहयोगी की भूमिका निभाई। पिछले 24 घंटे में अलवर में तीन गैंगरेप के बड़े मामले सामने आए हैं। गैंगरेप की इन घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पढ़िये तीनों घटनाओं के बारे में विस्तार से।
बॉयफ्रेंड ने रची युवती के गैंगरेप की साजिश
मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली युवती गैंगरेप का शिकार हुई। 17 साल की नाबालिग को मां ने डांट दिया और उसका मोबाइल ले लिया। इससे नाराज 17 वर्षीय नाबालिग घर से निकल गई और रास्ते में किसी का मोबाइल लेकर अपने बॉयफ्रेंड समीम को फोन किया। उसने युवती को माला खेड़ा बाईपास पर बुलाया। इसके बाद बॉयफ्रेंड देने मदद के नाम पर दोस्तों के साथ मिलकर उसे गैंगरेप का शिकार बनाया। इस वारदात में चार युवकों का नाम सामने आया। चार वो जिन्होंने युवती को गैंगरेप का शिकार बनाया और चार अन्य युवती की रेप के लिए जगह चिन्हित करने में सहयोग दिया। पुलिस ने केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 5 आरोपियों की तलाश जारी है।
दो लोगों ने किया दोनों बहनों से रेप, हुई प्रेग्नेंट
दूसरा मामला एनईबी थाना क्षेत्र का है। अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर काम करने वाले दो लोगों ने दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप किया। जिसमें दोनों बहने गर्भवती हो गई। बड़ी लड़की साढ़े 7 महीने की गर्भवती है और छोटी बहन मेडिकल में ढाई महीने की गर्भवती पाई गई है। दोनों आरोपियों की ओर ससे बड़ी लड़की के साथ करीब एक डेढ़ साल से दुष्कर्म किया जा रहा था।। घरवालों को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। लेकिन जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो पूरे मामला का खुलासा हो गया।
गन्ने से जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गैंगरेप
तीसरा मामला अलवर जिले के बानसूर थाना क्षेत्र का है। यहां 16वर्षीय 11वीं कक्षा की पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सचिन गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। घटना 27 जुलाई की है कि जब पीड़िता सुबह स्कूल के लिए जा रही थी तो आरोपियों ने बाइक लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी युवती को नारायणपुर क्षेत्र पर एक कमरे पर ले गए। यहां नशीला पदार्थ मिला हुआ गन्ने का जूस पिलाकर, चाकू की नोंक पर गैंगरेप का शिकार बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button