एक्शन मोड में रायगढ़ की नई ‘लेडी सिंघम’

अवैध काम वालों की खैर नहीं, पद संभालते ही बोलीं एसपी आंचल दलाल

रायगढ़/ महाराष्ट्र। रायगढ़ जिले को अब एक नई ‘लेडी सिंघम’ मिल गई हैं। आंचल दलाल ने एसपी का पद संभाल लिया है। उन्होंने अवैध धंधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का ऐलान किया है। पद संभालते ही उन्होंने साफ कर दिया कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिले को अपराधमुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए उन्होंने एक महीने के भीतर अवैध गतिविधियों की जानकारी जुटाकर ठोस कार्रवाई करने की बात कही है। आंचल दलाल को उनकी कड़क कार्यशैली के कारण ‘लेडी सिंघम’ कहा जा रहा है।
एसपी आंचल दलाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें जिले की स्थिति समझने के लिए लगभग एक महीना चाहिए। इस दौरान वे रायगढ़ में चल रहे अवैध धंधों की गहराई से जांच करेंगी। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी अवैध गतिविधि को चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों को चलने की इजाजत किसी भी सूरत में नहीं दी जाएगी। हम इन धंधों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए वे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगी और हर संभव कदम उठाएंगी।
एसपी आंचल दलाल ने बताया कि वे रायगढ़ के उन सभी मामलों की जांच कर रही हैं, जिनमें पुलिस की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में पुलिस को जांच करनी है। उनके लिए एक टीम बनाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी इस मामले में शामिल पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
रायगढ़ को क्राइम फ्री बनाने का लक्ष्यआंचल दलाल ने रायगढ़ को अपराध-मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने इसके लिए एक योजना भी बना ली है। उन्होंने कहा कि वे जिले की स्थिति को ध्यान से देख रही हैं। एक महीने में वे सभी अवैध गतिविधियों की जानकारी जुटाएंगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगी। तकनीक के इस्तेमाल पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल और आधुनिक तरीकों से अपराधियों को पकड़ना आसान होगा। उन्होंने पुलिस बल को भी सतर्क और सक्रिय रहने के लिए कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button