बेरहम पिता ने बेटी का गला काट कर दी हत्या, खुद ही थाने जाकर दर्ज कराया केस
The ruthless father killed his daughter by slitting her throat, he himself went to the police station and registered the case

कुशीनगर/उत्तर प्रदेश। कुशीनगर जिले में कलियुगी पिता ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई का मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि उसके पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा था। पड़ोसी को फंसाने के लिए अपनी ही बेटी को गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामला जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव का है। यहां पुलिस को सूचना मिली कि बीते दिन शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे घर में सो रहे जयनारायण और उनकी 15 वर्षीय प्रिया पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जयनारायण के मुताबिक घर के अंदर कमरे में सो रही 15 वर्षीय प्रिया का बदमाशों ने धारदार हथियार से बिस्तर पर ही गला रेत कर हत्या कर दी। फिर हमें (जयनाराय) भी मारने के लिए आए तो किसी भी तरह जान बचाकर भाग निकले। जयनारायण ने पड़ोसी पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी।
मामले में पुलिस सक्रियता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने गहनता से जांच की तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। हत्या का आरोपी पड़ोसी नहीं बल्कि लड़की का पिता ही निकला। जब पुलिस ने लड़की के पिता (जयनारायण) से कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि पड़ोसी से पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा था।पड़ोसी को फंसाने के लिए आरोपी ने अपनी ही बेटी का हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता (जयनारायण) पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। हालांकि वह नाकाम रहा। वहीं पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।



