कौशाम्बी में सनसनी: बेटे ने पिता को मारी गोली, बाइक पर साथ जा रहे थे दोनों

कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता को गोली मार दी। घटना धाता रोड स्थित बीपी पब्लिक स्कूल के पास उस समय हुई जब पिता-पुत्र एक ही बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्से में आए बेटे ने पिता पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।
गोली लगने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति जिलाधिकारी कार्यालय में सफाई कर्मी के पद पर तैनात बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल पिछले तीन वर्षों से अपनी पत्नी और बेटों से अलग रह रहा था, जिससे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक ने आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button