विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम का भी ऐलान, रमन सिंह को बनाया गया विधानसभा स्पीकर

छत्तीसगढ़ डेस्क। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया है। विष्णुदेव साय को अब राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है। वो छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। ये फैसला विधायक दल की बैठक में रविवार को किया गया है। विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक भी मौजूद थे। विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक है। भाजपा के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम की रायपुर में नव निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक में ये फैसला किया गया है। रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में सभी ने मिलकर विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर मुहर लगाई है। इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि सुबह में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। यानी मुख्यमंत्री के अलावा राज्य में दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। उप मुख्यमंत्री के लिए अरुण साव और विजय शर्मा का नाम सामने आया है। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है।
बता दें कि अरुण साव वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं, जो उपमुख्यमंत्री शपथ विजय शर्मा के साथ लेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ की मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नाम का ऐलान होने के बाद राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से मुलाकात भी की है। राज्यपाल से मिलने वह रायपुर स्थित राज भवन पहुंचे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देवासी छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट से आते हैं।
बता दें कि विष्णु देव साय मूल रूप से आदिवासी समाज के बड़े नेता है। आदिवासी समाज राज्य का बड़ा समुदाय है।
विष्णुदेव साय राज्य में एक बड़ा चेहरा है, जो चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। साय के बाद संगठन में काम करने के संबंध में काफी लंबा अनुभव भी है। बता दें कि विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा और दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर उपस्थित थे। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू हुई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर घंटों तक मंथन चला था। विधायक दल में नाम तय होने के बाद दिल्ली को भी जानकारी भेजकर मुहर लगवाई गई।
छत्तीसगढ़ में तीन दिसंबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी। बता दें कि इस बार भाजपा ने किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं की थी और पार्टी बिना मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किए ही मैदान में उतरी थी। चुनाव जीतने के बाद से लगातार मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कई अटकलें आ रही थी, जिनपर अब विराम लग गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button