भगता में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 277 मरीजों का उपचार

जागृति महिला समिति ने दवाइयां, चश्मे और खाद्य पैकेट वितरित कर जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

सुमिता शर्मा /जिला ब्यूरो चीफ

अनूपपुर, मध्य प्रदेश। श्रद्धा महिला मंडल, बिलासपुर एसईसीएल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन एवं सभी उपाध्यक्षों के मार्गदर्शन में जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को भगता में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। समिति की अध्यक्ष डॉ. सरोज बाला विश्नोई, सचिव रूना मित्रा, सामाजिक उत्थान सचिव तृप्ति पाण्डेय तथा समिति के अन्य सदस्यों की सहभागिता से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें नियमित जांच के प्रति जागरूक करना था।
शिविर में एसईसीएल, हसदेव क्षेत्र की चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल टीम ने कुल 277 मरीजों की जांच कर प्राथमिक उपचार किया। जरूरत के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दी गईं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। जांच के दौरान उच्च रक्तचाप के 17 तथा मधुमेह के 13 मरीजों की पहचान हुई। आंखों की जांच के बाद जरूरतमंद लाभार्थियों को चश्मे वितरित किए गए। साथ ही खाद्य पैकेट भी बांटे गए।
शिविर के दौरान डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. बिश्नोई ने लोगों को स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई, संतुलित आहार, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने तथा समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बहेराबांद से शुभंकर मित्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वार्ड क्रमांक 15 की वार्ड सदस्य अनुपमा सिंह, अरुणेंद्र सिंह, राहुल पटेल, पापू यादव और रामनिरंजन ने भी सहभागिता कर शिविर को प्रोत्साहित किया।
शिविर के सफल आयोजन में हसदेव क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम में डॉ. प्रियता, डॉ. चिन्मय पटेल, डॉ. अपराजिता मिंज, डॉ. रेणुका, मुख्य प्रयोगशाला तकनीशियन अरविंद कुमार सिंह, रंजीत विश्वकर्मा, अरविंद पाटले, मुख्य फार्मासिस्ट खुशबू मिश्रा, ज्योति तथा वरिष्ठ निरीक्षक एल. वी. राव सहित पैरामेडिकल टीम के सदस्य शामिल रहे।
जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र की अध्यक्ष डॉ. सरोज बाला विश्नोई, सचिव रूना मित्रा, उपाध्यक्ष रंजीता कुमार, कमलजीत कौर, करुणा रॉय, सुष्मिता मिश्रा, गुड़िया दुबे, तृप्ति पाण्डेय, सुमन जाखड़, सुनीता, रंजना मिश्रा एवं रैकवार ने भी शिविर की व्यवस्थाओं और संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
जागृति महिला समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता, स्वास्थ्य जागरूकता और जनकल्याण के प्रयास किए जाते रहे हैं। भगता में आयोजित यह शिविर भी इसी पहल का हिस्सा रहा। चिकित्सकीय टीम, समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से शिविर संपन्न हुआ। समिति ने भविष्य में भी समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button