दिल्ली में चलती मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गया शख्स, दर्दनाक मौत को लगाया गले

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्‍टेशन पर एक 25 वर्षीय युवक ने शनिवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामेले की पुष्टि की गई है। मृतक की पहचान अजय अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है जो ईस्‍ट ऑफ कैलाश का रहना वाला था। पुलिस ने बताया कि पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शर्मा के शव को अस्‍पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘क्राइम टीम को घटना की जानकारी दी गई है। सीसीटीवी फुटेज लिए जा रहे हैं। अब मेट्रो ट्रेनों का संचालन सामान्‍य हो गया है।’ उन्‍होंने कहा, ‘हमने सीआरपीसी के सेक्‍शन 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।’ उधर घटना के वक्त मेट्रो स्टेशन पर मौजूद लोगों दहशत में आ गए। सुसाइड की घटना के बाद मेट्रो यात्री काफी हैरान और परेशान नजर आए।
दिल्ली मेट्रो के कैलाश कॉलोनी स्टेशन पर शनिवार सुबह 25 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर मेट्रो रेल के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अजय अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है, जो ईस्ट ऑफ कैलाश का रहने वाला था। पुलिस ने कहा कि अजय के शव को मेट्रो पटरी से हटाकर अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए जा रहे हैं। उसने कहा कि घटना से मेट्रो परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। पुलिस ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-174 (आत्महत्या जैसे मामलों में पुलिस का जांच करना और रिपोर्ट देना) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button