गाजियाबाद के मोदीनगर में 10वीं की छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। मोदीनगर में एक कॉलोनी से स्कूल गई 10वीं की छात्रा को अगवा कर बंधक बनाकर सप्ताहभर तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री कक्षा दस की छात्रा है। बताया कि छात्रा एक सप्ताह पूर्व स्कूल गई थी लेकिन लौटी नहीं। परिजनों ने छात्रा को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। पिता ने एक युवक पर छात्रा को अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी। एसीपी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की दो टीमें छात्रा की तलाश में लगी थी। पुलिस ने शुक्रवार रात छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी ने उसे एक सप्ताह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी छात्रा की पिटाई करता था। छात्रा को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button