जहां झुग्गी वहां फ्लैट,एमसीडी में चौथी बार कब्जा जमाने के लिए बीजेपी ने चला बड़ा दांव

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने आगामी एमसीडी चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान बीजेपी ने कहा कि सारे देश मे गरीबों को आवास दे रही मोदी सरकार ने दिल्ली मे भी जहाँ झुगगी वहीं मकान का गरीबों का सपना साकार करना शुरू किया। भूमिहीन कैम्प कालकाजी में वहीं की वहीं फ्लैटों मे बसाये 3024 परिवार। हमारा वचन दिल्ली के हर झुगगीवासी को  घर देना है। प्रदेश अध्यक्ष आदर्श गुप्ता ने कहा कि हर घर को नल से जल मिले ऐसी केजरीवाल की रुचि नहीं है क्योंकि केजरीवाल की टैंकर माफिया से सांठगांठ है।

बीजेपी ने कहा कि जिस काम की नीव हम रखते हैं, उसे पूरा भी हम करते हैं, हाल में पीएम मोजी द्वारा गरीबों को दिए गए घरों की तरह ही सभी गरीब दिल्लीवासियों को उनका अपना घर दिलवाएंगे। जहां प्रधानमंत्री पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं और दिल्ली में झुग्गीवासियों का जीवन सुगम बनाने के लिए पक्के मकान की सौगात देते हैं। वहीं दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल सरकार हर साल यमुना सफाई के नाम पर भी सिर्फ झूठे वादे करती आई है।

बता दें कि पिछले महीने, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने झुग्गी पुनर्वास परियोजना के हिस्से के रूप में दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 3,024 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया और भूमिहिन शिविर में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को उनकी चाबी सौंपी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनाव के लिए चुनाव समिति के सदस्यों की सूची को मंजूरी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button