सेक्स वर्कर को ‘हसीना’ बनाकर कर ऑटो से करते थे लूटपाट

नई दिल्ली। विकासपुरी थाना इलाके में हुई लूटपाट के एक मामले को पुलिस ने चंद घंटे में सुलझाकर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया कैश और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव हांडा और विपिन सीकरी के रूप में हुई है। विपिन पहले से पांच आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी लूट की वारदात में सेक्स वर्कर का भी इस्तेमाल करते थे।
कैश नहीं मिलने पर कराते थे पेटीएम
डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया कि 25 सितंबर को बाइक सवार दो बदमाश डिस्ट्रिक्ट सेंटर वाले रोड पर सुनसान जगह पर पीड़ित की पिटाई की और उससे से 16 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उससे पेटीएम भी कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। एसएचओ राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर नीरज कुमार, सब इंस्पेक्टर देवेंद्र हेड कॉन्स्टेबल दिनेश, कॉन्स्टेबल परमवीर और कर्मवीर की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से छानबीन शुरू की। पीड़ित को साथ ले जाकर तलाशी ली। जिस नंबर पर पेटीएम कराया गया था, उसके आधार पर भी जांच की। पुलिस टीम ने मोहन गार्डन से आरोपी गौरव हांडा को धर दबोचा। इसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके सहयोगी विपिन सीकरी उर्फ बंटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
चोरी के ऑटो में वारदात को अंजाम
विपिन 2006 से आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा है। चोरी की वारदात के लिए वह चोरी का ऑटो यूज करता था। गौरव 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऑटो चलाने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात विपिन सीकरी से हो गई। दोनों मिलकर लूटपाट करने लगे। लूट के लिए सेक्स वर्कर की भी मदद लेने लगे। सेक्स वर्कर को तैयार करके भोले-भाले लोगों को फंसाते थे। ऑटो में बिठाकर रास्ते में सुनसान जगह पर लूटपाट और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button