दिल्ली पुलिस एफएम रेडियो से देगी बड़ी घटनाओं की जानकारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस अब दिल्लीवासियों को दिल्ली में होने वाली बड़ी घटनाओं को लेकर अपडेट करेगी। अब दंगों, आग की बड़ी घटनाओं, प्राकृतिक आपदा जैसी घटनाओं का ताजा अपडेट लोगों को मिलेगा। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए एफएम चैनल के साथ समझौता किया है। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार दिल्ली पुलिस की ओर से डीसीपी व दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने नोडल अधिकारी के रूप में समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एफएल चैनल के साथ हुए समझौते के तहत जिला पुलिस व यूनिट डीसीपी किसी भी जानकारी नोडल अधिकारी के साथ साझा करेंगे। अपने संबंधित नेटवर्क पर प्रसारण के लिए रेडियो एफएम चैनलों के साथ आगे प्रसारित करेंगे।




