दिल्ली के खजूरीखास पहले बेटियों से छेड़छाड़ की, फिर पिता को पीटा

दिल्ली ब्यूरो। खजूरी खास में छेड़छाड़ का केस वापस नहीं लेने पर लड़की के पिता पर आरोपी ने पिस्टल की बट से हमला कर दिया। हमले में 49 साल के पीड़ित शख्स की नाक और सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने उन्हें जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। पुलिस ने मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़ित परिवार के साथ खजूरी खास में किराए पर रहते हैं। फैमिली में पत्नी और दो बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि 24 जून को दुकान से सामान लेने जा रहे थे। गली नंबर-13 के पास रास्ते में आरोपी कुलदीप ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उनकी बेटी का नाम लेकर कहने लगा कि आज अच्छे से सबक सिखाएगा और पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर जेब से पिस्टल निकाल कर उसकी बट से उनके सिर और नाक हमला किया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 10 जून को उनकी छोटी बेटी का बोर्ड एग्जाम था, जिसे बड़ी बेटी लेकर जा रही थी। आरोपी कुलदीप ने रास्ता रोक उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने बड़ी बेटी की बीच गली में पिटाई कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कुलदीप को गिरफ्तार किया था, जो अब उस केस को वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button