राम रहीम फिर सलाखों के पीछे: गुरुग्राम में 21 दिन की फरलो काटी

रोहतक,(हरियाणा)। सुनारिया जेल में साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा काट रहे राम रहीम फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। सोमवार को 11 बजकर 52 मिनट पर गुरुग्राम पुलिस 21 दिन की फरलो काटने के बाद राम रहीम को लेकर सुनारिया जेल पहुंची। जहां राम रहीम ने जेल अधीक्षक के सामने सरेंडर किया। उसे फिर उसी सुरक्षित बैरक में रखा गया है।2017 में राम रहीम को साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा हुई थी। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने जब पंचकूला में सजा सुनाई, तब हिंसा हुई थी। हिंसा के चलते राम रहीम को हवाई मार्ग के रास्ते सुरक्षित मानी जाने वाली सुनारिया जेल भेजा गया था। तभी से राम रहीम जेल में बंद है। साथ ही पत्रकार छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने सात फरवरी को राम रहीम को तीन सप्ताह की फरलो दी थी। फरलो की अवधि राम रहीम ने गुरुग्राम स्थित डेरे पर व्यतीत की है। यह अवधि रविवार को पूरी हो गई। ऐसे में सोमवार को राम रहीम को लेकर गुरुग्राम पुलिस 10 बजकर 15 मिनट पर रोहतक के लिए रवाना हुई। इसके चलते रोहतक पुलिस ने सांपला बार्डर से लेकर सुनारिया जेल तक विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे, क्योंकि राम रहीम को खालिस्तानी आतंकवादियों से खतरा बताया गया है। इसके चलते उसे जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। जेल परिसर के आसपास दो दर्जन सुरक्षाकर्मी दो नाकों पर तैनात रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button