पं. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, चर्च के सामने लगेगा दिव्य दरबार, भजनों की आवाज से भक्तिमय होगा माहौल
Pt. Dheerendra Shastri's big announcement, Divya Darbar will be set up in front of the church, the atmosphere will be devotional with the sound of bhajans

रायपुर/एजेंसी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर हमेशा एक बड़ा ऐलान किया है। सोमवार को बिलासपुर में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे जशपुर में सबसे बड़े चर्च के सामने कथा करेंगे। साथ ही वे छत्तीसगढ़ में जल्द ही पदयात्रा भी निकालेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण के विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बस्तर धर्मांतरण के मामले में सबसे ज्यादा संवेदनशील है। उन्होंने जल्द ही छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ पदयात्रा निकालने की बात कही।
धीरेंद्र शास्त्री ने जशपुर में चर्च के सामने कथा करने का ऐलान किया। भगवा फहराते हुए भव्य आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में है। बाबा बागेश्वर सनातन धर्म का प्रचार करना चाहते हैं और धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाना चाहते हैं। वे हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए लोगों को एकजुट होने के लिए कह रहे हैं।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि बहुत ही खास है। यह प्रभु श्री राम का ननिहाल है और यहां आकर उन्हें बहुत खुशी हुई है। बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समय समय पर पदयात्रा निकालकर हिंदू जागरण करते रहते थे। इसी तरह छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ भी वे आवाज उठा रहे हैं और हिंदू राष्ट्र के समर्थन में लोगों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सराहना की। उन्होंने यह सराहना माओवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए की। उन्होंने नक्सलियों को लेकर भी हुंकार भरी।




