ग्रेटर नोएडा में एयरटेल कंपनी के गोदाम में लोहे का भारी-भरकम रैक गिरने से हादसा,3 मजदूर दबे, 1 की मौत

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा हो गया। एयरटेल कंपनी के गोदाम में अचानक रैक गिर गयी। रैक गिरने से 3 मजदूर दब गए। इस हादसे में एक की मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोदाम में हुए हादसे की कमिश्नरेट पुलिस के आला अधिकारी ने सम्बंधित एसीपी को जांच के आदेश दिए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना सोमवार की है।
कोतवाली बादलपुर क्षेत्र में सोमवार की शाम करीब 5 बजे एक मोबाइल कंपनी के वेयर हाउस में भारी भरकम लोहे की रैक अचानक से नीचे आ गिरी। तीन कर्मचारी उसके नीचे दब गए। एयरटेल गोदाम के कंपनी में उपभोक्ताओं से जुड़े रिकॉर्ड रखे जाते है। सोमवार को गोदाम में ट्रक में लोड होकर कुछ दस्तावेज लाए गए थे। कर्मचारी इन दस्तावेजों को गोदाम में रख रहे थे।
इस दौरान गोदाम में बनी एक लोहे की रैक टूटकर कर्मचारियों के ऊपर गिर गयी। इस घटना के बाद वहां हड़कंप की स्थिति उतपन्न हो गयी। घटना में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक कर्मचारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अच्छेजा स्थित वेयर हाउस में रैक के गिरने से उनके बीच में फंसने के कारण मनीष पुत्र निहाल सिंह उम्र करीब 28 वर्ष निवासी खटाना धीरखेड़ा थाना जारचा गौतमबुद्ध नगर की मृत्यु हो गयी है। पुलिस शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। मृतक के परिजन थाने पर मौजूद है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button