दिल्ली पुलिस के सिपाही आनंद सिंह को मरणोपरांत गेलेंट्री अवार्ड, डटकर किया था बदमाशों का सामना

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस के सिपाही आनंद सिंह को मरणोपरांत गेलेंट्री अवार्ड देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 16 पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार शाहबाद डेयरी थाना पुलिस को 19 अगस्त, 2016 को झगड़े की सूचना मिली थी। तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और एक ने पीड़ित पर पिस्टल तान कर 2500 रुपये व मोबाइल लूट लिए। शोर सुनकर सिपाही आनंद सिंह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बदमाशों को पीछा करना शुरू कर दिया था। तभी एक बदमाश की गोली लगने से सिपाही आनंद सिंह शहीद हो गए। एसीपी पंचम सिंह व एसीपी शिवाजी चौहान को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button