मुंबई के चिपलून में निर्माणाधीन पुल गिरने से 15 घायल, देखें वीडियो

मुंबई/महाराष्ट्र। मुंबई-गोवा राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर चिपलून तालुका में ढह गया। इस घटना में चिपलून के विधायक शेखर निकम समेत 15 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय विधायक अपने समर्थकों के साथ पुल का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ। यह पुल एक निजी कंपनी बना रही है। 1.85 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के गर्डर का एक हिस्सा गिरा है। हर तरफ धूल का गुबार उठा और भगदड़ मच गई। घटना के समय वहां काम बंद था इसलिए श्रमिक नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों में पीडब्ल्यूडी-राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभाग के तीन इंजीनियर भी शामिल हैं। विधायक के दाहिने पैर में चोट लगी है।
विधायक के साथ आए मिलिंद कपाड़ी ने कहा, ‘जब इंजीनियर हमें काम दिखा रहे थे, तो मुंबई के छोर से एक गर्डर अचानक गिर गया। क्षेत्र में धूल के बादल छा गए। इसके बाद लॉन्चर के साथ एक अन्य गर्डर का हिस्सा गिर गया। हम सभी भाग्यशाली थे कि बच गए। पुलिस ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।’
ईगल इन्फ्रा इंडिया, चिपलून पुल का निर्माण कर रही है। बीएमसी ने पूर्वी उपनगरों में सभी सड़कों को पक्का करने की मुख्यमंत्री की योजना का काम इसी कंपनी को दिया है। अधिकारियों ने कहा कि कंपनी को जारी किए गए वर्क ऑर्डर की राशि 980 करोड़ रुपये है। सीमेंट सड़कों का काम जनवरी में शुरू हुआ और इसके दो साल तक चलने की उम्मीद है। सोमवार को चिपलून में गोवा राजमार्ग पर निर्माणाधीन बहादुर शेख फ्लाईओवर के गर्डर से बचने की कोशिश में 15 लोग घायल हो गए।
#WATCH | Maharashtra | A pillar at the under-construction site of Mumbai-Goa four-lane highway collapsed today morning in Chiplun. Soon after, a portion of the flyover also collapsed, damaging a crane machine that was being used at the site. No injuries or casualties were… pic.twitter.com/m5iVsXCPhi
— ANI (@ANI) October 16, 2023




