हाथों में चूड़ा, माथे पर सिंदूर,नई नवेली दुल्हन ने दौड़ाई एचआरटीसी की बस, वीडियो हो रहा वायरल

शिमला/एजेंसी। महिलाएं आज हर फील़्ड में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चलना सीख गई हैं। कुछ महिलाओं ने तो ये भी साबित कर दिखाया है कि वो हर काम पुरुषों से बेहतर कर सकती है। हिमाचल की एक ऐसी ही महिला का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नई नवेली दुल्हन एचआरटीसी की बस चलाते हुए दिखाई दे रही है। नई नवेली दुल्हन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। यह वीडियो नगरोटा बगवां का है।
इस वीडियो प्रिया शर्मा एचआरटीसी की बस चलाते हुए नजर आ रही है। प्रिया शर्मा अक्सर अपने इंस्टा अकाउंट पर बस ड्राइव करते हुए वीडियो शेयर करती रहती है। वो नगरोट बगवां के ड्राइविंग स्कूल में बस चलाना सीख रही हैं। इस बीच अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एचआरटीसी की बस चलाते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके हाथ में चूड़ा और माथे पर सिंदूर भी। जिससे पता चलता है कि उनकी शादी को अभी कुछ ही समय हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
प्रिया के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि हिमाचल की बेटियां किसी से कम हैं क्या। गुड वर्क सिस्टर, कीप इट अप। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आपकी हिम्मत को सलाम, बहुत बढ़िया। बता दें कि प्रिया बस के अलावा स्कूटी और बाइक भी चला लेती हैं। उन्होंने बाइक और स्कूटी चलाते हुए भी कई वीडियो अपने पेज पर पोस्ट किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button