रील के चक्कर में सीधे यमुना में जा गिरे बीजेपी विधायक, आप नेता ने चुटकी लेकर कसा तंज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में छठ पर्व के बीच भाजपा के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया कि यमुना नदी के किनारे पर बीजेपी विधायक रवि नेगी रील बना रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे सीधे नदी में जा गिरे।
वहीं, उनके साथ मौजूद व्यक्ति ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन, वे चंद सेकंड में ही नदी में गिर गए। इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए आम आदमी पार्टी विधायक संजीव झा ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि यह भाजपा के विधायक रवि नेगी हैं, जिन्होंने झूठ की पराकाष्ठा को भी पार कर दिया है। उन्होंने लिखा कि जुमलेबाजी अब इनका पेशा बन चुका है। शायद इसी झूठ और दिखावे की राजनीति से तंग आकर यमुना मैया ने खुद इन्हें अपने पास बुला लिया।
बता दें कि बीजेपी के विधायक रविंद्रर नेगी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस वीडियो को अपने निजी एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button