सोनभद्र में ‘लुटेरी दुल्हन’ की क्राइम वाली सुहागरात का खौफनाक खुलासा

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। सोनभद्र के म्योरपुर में शादी की रात दूल्हे के सपने तब चकनाचूर हो गए जब मंडप में घूंघट उठते ही सामने आई लूट की साजिश। म्योरपुर पुलिस ने उस कुख्यात ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी शादी कर दूल्हों को लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने 23 वर्षीय रानी कुमारी को उसी लाल जोड़े में गिरफ्तार किया, जिसे पहनकर उसने 29 अक्टूबर को राजस्थान निवासी रमेश कुमार से नकली फेरे लिए थे।
छापेमारी में रानी के साथ उसकी मां माया देवी (50) और कथित पति रवि रंजन मौर्या (26) भी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने मौके से सोने का मंगलसूत्र, चाँदी की पायल, ₹9,500 नकद, मोबाइल और खून के धब्बों वाले कपड़े बरामद किए। गैंग का असली सरगना कृष्णा मौर्या अब भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर दी है।
एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी और सीओ राजेश कुमार राय की निगरानी में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे की टीम ने सुपाचुआ में रात 2 बजे छापा मारा। रानी उस समय बिस्तर पर लाल जोड़े में ही थी, जब पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने घर से जेवर, नकदी, मोबाइल और शादी का पूरा सामान जब्त कर लिया।
पीड़ित रमेश कुमार ने बताया, सुहागरात से पहले ही उसने चाकू दिखाकर कहा, चिल्लाया तो गला रेत दूंगी। उसी समय रानी की मां माया देवी ने सामान समेटना शुरू किया और भागने की तैयारी कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ₹1.5 लाख लूटे और जेवर बेचने के लिए रॉबर्ट्सगंज जाने वाले थे। जांच में यह भी सामने आया कि रानी पहले से ही रवि रंजन की पत्नी है, और दोनों माँ-बेटी अब तक कई राज्यों में नकली शादियां कर चुके हैं।
बरामद लाल जोड़े पर अब भी सिंदूर और दाग मिले हैं। पुलिस को शक है कि यह गिरोह हर शादी में एक जैसी चाल चलता था, हर बार नया नाम, नया दूल्हा, लेकिन एक ही स्क्रिप्ट वाली लूट। फरार आरोपी कृष्णा मौर्या और राजू माली की तलाश जारी है।
गिरफ्तारी टीम में एसआई दूबे, सिंह, यादव, कन्नौजा, महिला सिपाही सोनम और बिन्द शामिल रहीं। पुलिस ने चेतावनी दी कि शादी के नाम पर ठगी करने वाले अब जेल में ही सुहागरात मनाएंगे! अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गैंग के और कितने दूल्हे शिकार बने हैं जो अब तक सामने नहीं आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button