उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में गरजा एमसीडी का बुलडोजर, सड़क किनारे बने सैकड़ों मकानों की तोड़फोड़ जारी
पूर्वी दिल्ली के दयालपुर क्षेत्र में नगर निगम (एमसीडी) अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए।

दिल्ली ब्यूरो। करावल नगर के दयालपुर क्षेत्र में नगर निगम (एमसीडी) द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए सैकड़ों मकानों के अवैध हिस्सों को हटाने के लिए निगम की टीम अर्थमूवर और अन्य मशीनों की मदद से तोड़फोड़ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, संबंधित मकान मालिकों को लगभग 15 दिन पहले नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय के भीतर अवैध निर्माण नहीं हटाए जाने पर निगम ने यह कार्रवाई शुरू की। मौके पर निगम अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। कार्रवाई के चलते क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी हुई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।




