भोपाल में हिंदू लड़कियों के साथ होटल में पकड़ाया मुस्लिम युवक, जेब से निकले आपत्तिजनक सामान, लव जिहाद का आरोप
भोपाल के साकेत नगर स्थित एसएसजी होटल में एक मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन के लोगों ने दो हिंदू लड़कियों के साथ पकड़ा है। थाने पहुंचकर युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल/मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में एक मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन के लोगों ने हिंदू लड़कियों के साथ पकड़ा है। एक हिंदू लड़की नाबालिग है। वहीं, युवक के जेब से आपत्तिजनक सामान मिला है। इसके आधार पर हिंदू संगठन के लोग आरोप लगा रहे हैं कि होटल में अनैतिक कार्य चल रहा था। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के साकेत नगर एसएसजी होटल है। इसी होटल एक कमरे में मुस्लिम युवक दो हिंदू लड़कियों के साथ आया था। इसकी सूचना हिंदू संगठन के लोगों को मिल गई। वे लोग वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी।
मुस्लिम युवक के साथ दो लड़कियां थीं। बताया जा रहा है कि उनमें एक लड़की नाबालिग है। हिंदू संगठन के लोगों के पहुंचते ही दोनों लड़कियां चेहरे ढक ली। इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी युवक का वीडियो भी बनाया है।
वहीं, मुस्लिम युवक के पास से आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। हिंदू संगठनों के लोगों का आरोप है कि वह लड़कियों को अनैतिक कार्य के लिए यहां लाया था। हालांकि विवाद के दौरान दोनों लड़कियां चुप रही हैं। हिंदूवादी संगठन के लोग लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही थाने पहुंचकर नारेबाजी की है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों युवतियों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला जांच के दायरे में है। नाबालिग होने के दावे की पुष्टि दस्तावेजों से की जा रही है। आपत्तिजनक सामग्री मिलने के आरोप की भी जांच होगी। फरार युवक की तलाश जारी है। सभी बिंदुओं पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।




