बीएसएफ के 61वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, जवानों के जज्बे और सेवा को सराहा

नई दिल्ली/एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बीएसएफ के 61वें स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीएसएफ देश की सीमाओं की सुरक्षा में अद्भुत हिम्मत और पेशेवराना अंदाज दिखाती है। पीएम मोदी ने एक्सपर लिखा, “बीएसएफ भारत की अटूट प्रतिबद्धताका प्रतीक है। कठिन इलाकों में भी उनका कर्तव्यभाव प्रेरणादायक है।”
उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएफ जवान न सिर्फ बहादुरीदिखातेहैं, बल्किमानवता की भावना भी निभाते हैं। पीएम मोदी ने जवानों को देश की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। बता दें, बीएसएफ रेजिंग डे हर साल 1 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन 1965 में बीएसएफ की स्थापना की याद में मनाया जाता है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्सपर बीएसएफ जवानों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बीएसएफ “जोशीले देशभक्ति के लिए जानी जाती है” और देश की सुरक्षा के लिए उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। शाह ने शहीद जवानों को नमन किया। कई राजनीतिक नेताओं ने भी बीएसएफ को शुभकामनाएं दीं। लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, “देश की रक्षा करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साहस कोसलामकरते हैं।” नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी बीएसएफ जवानों का आभार जताते हुए कहा कि वे देश की सीमाओं, धरती और जनता की रक्षा में हमेशा आगे रहते हैं।
बीएसएफ की स्थापना 1965 में देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए की गई थी। इससे पहले सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी अलग-अलग राज्यों के सशस्त्र पुलिस बल संभालते थे। अप्रैल 1965 में पाकिस्तान के सरदार पोस्ट, चार बेट और बेरिया बेट पर हमले के बाद केंद्र सरकार ने सचिव समिति की सिफारिश पर बीएसएफ के गठन का निर्णय लिया। तब से बीएसएफ देश की सीमाओं पर सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण सुरक्षा बल बनकर खड़ा है और लगातार अपनी बहादुरी व सेवासे देश का मान बढ़ा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button