यूपी में डायल 112 के ऑफिस में शराब पार्टी की वीडियो वायरल, एसपी ने लिया ताबड़तोड़ ऐक्शन

शामली/उत्तर प्रदेश। शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में स्थित डायल 112 के ऑफिस में शराब पार्टी की वीडियो वायरल हो रही है। जहां ऑफिस में ही दो पुलिसकर्मी वर्दी में और एक बिना वर्दी के पुलिसकर्मी बैठे हुए दिख रहे हैं। वही ऑफिस की मेज पर शराब के जामों दिख रहे हैं। शराब पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं पुलिस अधिकारी अभी कमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
पुलिस कर्मियों के द्वारा शराब पार्टी की यह तस्वीर शामली जनपद के डायल 112 ऑफिस के अंदर की है। जहां पुलिसकर्मी ड्यूटी पर ही तैनात रहते हुए ऑफिस में देर रात शराब पार्टी का मजा ले रहे हैं। वहीं ऑफिस के मेज पर ही पुलिस कर्मियों के द्वारा शराब के जाम छलकाए जा रहे हैं।
घटना की वीडियो जहां पुलिस कर्मियों के कार्य पर सवालिया निशान खड़े कर रही है। वहीं पुलिस कर्मियों के ड्यूटी पर कारनामों की भी पोल खोल रही है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रही है। हालांकि डायल 112 पुलिस विभाग अब इस मामले को दबाने में जुटा है। वहीं जब इस मामले में उच्च अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है इसकी जांच एसपी को सौंप दी गई है। एसपी सेवक राम गौतम का कहना है यह वीडियो पुराना है 112 डायल के तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी जांच उप निरीक्षक शामली को दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button