यूपी पुलिस भर्ती दौड़ में 7 अभ्यार्थी गिरकर बेहोश, दो के पैर की हड्डी टूटी

7 candidates fell unconscious in UP police recruitment race, two had broken leg bones

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर के पीएसी मैदान में पुलिस भर्ती दौड़ चल रही है। दौड़ लगाते समय सात अभ्यार्थी गिर पड़े, जिसमें दो के पैर की हड्डी टूट गई। उनको कांशीराम ट्रामा सेंटर में प्लास्टर चढ़ाने के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, पांच अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया। पुलिस दौड़ में शामिल होने आए तीन अभ्यार्थी उलझन और ब्लड प्रेसर की शिकायत लेकर आए अभ्यार्थियों का इमरजेंसी में इलाज किया गया।
कानपुर के पीएसी ग्राउंड में पुलिस भर्ती दौड़ चल रही है। पुलिस भर्ती के लिए 14 फरवरी से दौड़ की प्रक्रिया चल रही है। इसमें प्रदेश भर के साथ ही साथ ही कई अन्य राज्यों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। सोमवार को प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें फर्रुखाबाद के शमशाबाद के विकास कुशवाहा 11वें राउंड में गिर पड़े।
घायल अभ्यार्थियों को कांशीराम ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उनके साथ अन्य राउंड में चार और प्रतिभागियों ने पैरों में दर्द होने की समस्या बताई। फर्रुखाबाद के कमलगंज निवासी मो शकील 12वें राउंड में गिर पड़े। उन्हें कांशीराम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने एक्सरे कराने को कहा। लेकिन वहां भीड़ अधिक थी।
शकील का दोस्त निजी वाहन से फर्रुखाबाद ले गया। दोस्त ने तकनीशियन पर देर से एक्स-रे कराने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सभी की जांच नंबर से होगी। शकील का 70वां नंबर था। सीएमएस डॉ नवीन चंद्रा ने बताया कि सात अभ्यार्थियों में दो के पैरों की हड्डी टूटी थी। फर्रुखाबाद के अभ्यार्थी के जाने की जानकारी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button