हरियाणा के सोनीपत में मिली महिला की सिर कटी लाश

शव के पास मिला कंडोम का पैकेट, रेप के बाद हत्या का शक

  • झाड़ियों में मिली महिला की सिर कटी लाश
  • पुलिस महिला की गर्दन की कर रही तलाश

सोनीपत/हरियाणा। सोनीपत जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब झाड़ियों में एक महिला की सिर कटी लाश मिली। महिला का शव स्थित सेक्टर 3 में मिला। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में महिला की गर्दन की तलाश की। लेकिन महिला की गर्दन नहीं मिली। महिा का लाश के साथ एक कंडोम का पैकेट भी मिला है। पुलिस को शक है कि रेप के बाद महिला की हत्या की गई।
पुलिस ने महिला का आधार कार्ड भी मिला है जिससे उसकी पहचान हुई है। मृतक महिला का चमनी देवी और उम्र 51 साल है। वो बिहार की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि मृतका सोनीपत के एक निजी हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारी थी। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि हमने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। महिला लाश के पास एक कंडोम का पैकेट भी मिला है। महिला शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारी थी। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। महिला यहां कैसे पहुंची पता लगाया जा रहा है कि महिला यहां कैसे पहुंची। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा कि हत्या से पहले महिला से रेप हुआ है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button