कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में सम्मिलित हुए सीएम योगी

लखनऊ,(उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन पंच प्राणों के साथ जुड़ने का संकल्प लेने के लिए कहा उसमें भारत को दुनिया का एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना शामिल है।उन्होंने कहा कि ये पहला आयोजन होगा जिसको पुलिसकर्मी सामूहिक रूप से मनाते हैं। इस आयोजन के साथ जुड़कर हर व्यक्ति ये अहसास कराता है कि हम एक बहुत सशक्त धरोहर के साथ जुड़े हुए हैं और उस धरोहर को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने कृष्ण जन्मभूमि का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री मथुरा में एक जन्माष्टमी कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम के साथ-साथ अन्नपूर्णा भोजनालय के शुभारंभ कार्यक्रम में जुड़ने का मौका मिल रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितने भी हमारे धाम और तीर्थ हैं उन सबके विकास के साथ इनके आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।




