दिल्ली में सीएनजी से भी सस्ता हुआ E85 ईंधन, गाड़ी चलाने का खर्च घटाने की नई उम्मीद जगी

भारत में E85 पेट्रोल शुक्रवार को लॉन्च हो गया है, जो दिल्ली में उपलब्ध होगा।

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया युद्ध के बीच बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से चिंतित दिल्ली के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब सीएनजी से भी सस्ता पेट्रोल मिलेगा। शुक्रवार को जहां दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो थी, तो E85 पेट्राेल प्रति लीटर 82.12 रुपये में उपलब्ध था। वैसे, यह पेट्रोल सामान्य वाहनों के लिए नहीं है। बल्कि ए85 वाहनों के लिए उपलब्ध होगा, क्योंकि इस विशेष पेट्रोल में 85 प्रतिशत तक एथेनॉल मिला है।
फिलहाल दिल्ली में ऐसे वाहनों की संख्या न के बराबर है। क्योंकि वाहन कंपनियों ने हाल में इस नए वर्ग की गाड़ियों को बाजार में उतारना शुरू ही किया है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने इस विशेष पेट्रोल को लॉन्च किया। फिलहाल यह दिल्ली के सात पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध होंगे।
एक पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि इसके लिए पंपों पर अलग टंकी, अलग पंप तथा पाइप लाइन बिछाई गई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियां ही उसकी आपूर्ति करेंगी, लेकिन उसके लिए टैंकर भी अलग होंगे।
मौजूदा समय में पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिला होता है। पेट्रोल पंप संचालकों के मुताबिक जैसे-जैसे इस वर्ग के वाहनों की संख्या बढ़ती जाएगी, वैसे-वैसे मांग बढ़ने के साथ अन्य पंपों पर भी ई85 पेट्रोल उपलब्धता का भी विस्तार होगा।
उससे जहां एक ओर ईंधन के मामले में विदेश पर निर्भरता कम होगी, विदेशी मुद्रा का विदेश जाना कम होगा। वहीं देश के किसानों को भी फायदा होगा। एथेनाल गन्ने और अन्य कृषि उत्पादों के अवशेषों से बनाया जाता है, जिससे किसानों को अतिरिक्त आमदनी होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button