खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए जरूर कराएं ये जांच

Do this test for a happy married life

वेडिंग सीजन में होने वाले दूल्हा दुल्हन अपनी शादी के लिए बहुत सी तैयारी करते हैं। किस तरह से अपनी शादी को यादगार बना सकते हैं इसकी भरपूर कोशिश करते हैं। उनके ग्रह नक्षत्रों को भलीभांति जांचा परखा जाता है। कुंडली मिलाई जाती है। इसी क्रम में एक चलन है मेडिकल टेस्ट का जो हर कपल को शादी से पहले जरूर करना चाहिए। ताकि आगे चलकर किसी तरह की परेशानी ना हो।

जेनेटिक टेस्ट

अगर शादी से पहले लड़का या लड़की को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी तो यह शादी से पहले ही पता चल जाएगी। इस टेस्ट के माध्यम से आनुवांशिक बीमारी की जानकारी मिल जाएगी।

थैलेसीमिया टेस्ट

सीबीसी टेस्ट के द्वारा थैलेसीमिया का पता चल जाता है। यह एक जन्मजात बीमारी है। अगर दो थैलेसीमिया के रोगी शादी करते है तो होने वाली संतान को थैलेसीमिया होने की पूरी संभावना होती है। यह बड़ी परेशानी का कारण हो सकता है।

HIV and STDs टेस्ट

HIV and STDs टेस्ट को करवाने से आप भविष्य में होने वाली परेशानियों को कम कर सकते हैं। इस टेस्ट के द्वारा आपको पता चल जाता है आपका होने वाला जीवन साथी HIV पॉजिटिव तो नहीं है। इससे आप खुद को सुरक्षित रख पाएंगे क्योकि यह संक्रामक बीमारी है। तो आप भी अपनी शादी से पहले यह टेस्ट अवश्य कराएं।

फर्टिलिटी टेस्ट

सभी को शादी से पहले फर्टिलिटी टेस्ट कराना चाहिए। अगर लड़का या लड़की किसी को फर्टिलिटी से संबंधित कोई बीमारी है तो उसका पता चल जाता है। फर्टिलिटी की बीमारी लड़का या लड़की दोनों को हो सकती है।

ब्लड ग्रुप टेस्ट

हम में से लगभग सभी लोगो को अपना ब्लड ग्रुप पता होता है। लेकिन बहुत से लोगों को अपना ब्लड ग्रुप नहीं पता होता है। इस टेस्ट से आप अपना ब्लड ग्रुप तो जान पाएंगे साथ ही अपने होने वाले साथी का भी ब्लड ग्रुप पता चल जायेगा। किसी बीमारी या अचानक किसी दुर्घटना के समय आपकी यह जानकारी आपके काम आ सकती है।

ओवरी टेस्ट

जो लड़किया 30 की उम्र के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं उनको यह टेस्ट करा लेना चाहिए। क्योकि इस उम्र के बाद एग प्रोडक्शन कम होने लगता है। अगर फर्टिलिटी से रिलेटेड परेशानियां होंगी तो आप समय रहते उसका इलाज करवा लेंगी।

मानसिक स्वास्थ्य की जांच

खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए लाइफ पार्टनर का मेंटली फिट होना बहुत जरुरी है। अगर लड़का या लड़की में से किसी को भी मानसिक बीमारी हो तो वह होने वाले बच्चे को भी हो सकती है।

क्रोनिक बीमारी परीक्षण

अगर आपके लाइफ पार्टनर को कोई पुरानी बीमारी होगी तो इस टेस्ट से आप उसकी जानकारी ले सकते है। सही समय पर इलाज हो जाने से आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

शयद आपको भी ये अच्छा लगे
उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।