दादी-पोता का कातिल निकला पड़ोसी, कर्ज के चलते डबल मर्डर को दिया था अंजाम

नालंदा,(बिहार)। नालंदा जिले के परबलपुर थाना इलाके के करणबिगहा गांव में पिछले 27 जून को दवा व्यवसायी के घर लूटपाट के बाद डबल मर्डर हुआ था। इसकी गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए एक युवक को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया युवक राजकिशोर प्रसाद का बेटा रविकांत उर्फ झुन्नू कुमार है। युवक, मृतका का पड़ोसी है। युवक के ऊपर बहुत कर्ज हो गया था। कर्ज के रुपये को चुकाने के लिए उसने चोरी की नियत से घर में घुसा था। उसे इस बात की जानकारी थी कि आज घर में सिर्फ दादी और पोता ही है। पड़ोसी होने के कारण वह अक्सर घर आया जाया करता था। इस वजह से उसे पता था कि रुपये कहां रखे हुए हैं।
बुजुर्ग और मासूम की हत्या के बाद चोरी कर फरार हो गया था पड़ोसी
एसपी ने बताया कि घर में घुसने के बाद बुजुर्गमहिला की नींद खुल गई। पहचाने जाने के बाद उसने पहले गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। चीख पुकार सुन पास में सो रहा मासूम भी जाग गया। इसके बाद उसने उसकी भी हत्या कर दी। फिर सामान लेकर फरार हो गया। शाम के वक्त जब ग्रामीणों को इस हत्या की जानकारी हुई तो गांव में हाय तौबा मच गया। घटना के बाद भी वह पीड़ित परिवार के साथ ही रहा करता था। ताकि किसी को उसे पर शक न हो।
एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जब पीड़ित ने जान पहचान वालों पर ही हत्या का आरोप लगाया था। तब पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो उसने घटना में अपनी संलिप्ता जाहिर करते हुए चोरी और हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने उसके पास से चोरी एक लाख रुपये और गहने को भी बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button