यूपी के फतेहपुर में 6 साल की बच्ची से 12 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म
स्कूल के टॉयलेट में दिया वारदात को अंजाम

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले के राधानगर थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में कांवेंट स्कूल में पढ़ने वाले 12 वर्षीय किशोर ने अपने ही स्कूल की कक्षा एक की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। मासूम जब घर पहुंची और रात आठ बजे तकलीफ बढ़ने पर पूरी घटना बताई तो गुस्साए परिजनों ने राधानगर थाने में पहुंच कर हंगामा शुरू किया और स्कूल कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
घटना की सूचना पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक राधानगर थाने पहुंचे, इसके बाद मोहल्ला स्थिति कांवेंट स्कूल पहुंच कर उसे कब्जे में ले लिया। शुरुआती पड़ताल में पाया गया कि 12 वर्षीय किशोर स्कूल में बने शौचालय में मासूम को शाम करीब चार बजे ले गया था और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों अपने अपने घर चले गये। शाम करीब आठ बजे परिजन जब इस बात को समझ पाए तो वह थाने पहुंचे और हंगामा किया।
एसपी ने कहा कि मंगलवार को स्कूल में पहचान परेड कराई जाएगी और मासूम का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया जा रहा है। उधर, थानाध्यक्ष राधानगर विनोद मौर्य ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।




