चित्तौड़गढ़ में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 50 से ज्यादा छात्राओं का शोषण का गंभीर आरोप

छात्रा ने शिक्षक की अश्लील हरकतों का वीडियो बनाया

चित्तौड़गढ़/राजस्थान। चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड के आंवलहेड़ा गांव में एक सरकारी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक की शर्मनाक हरकत ने समूचे शिक्षा विभाग को कलंकित कर दिया। शिक्षक पर पिछले दो साल से 50 से ज्यादा नाबालिग छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजकर उनका यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। स्कूल की एक साहसी छात्रा ने छुपकर शिक्षक का वीडियो बनाया। जिसे परिजनों को दिखाने के बाद शिक्षक के घिनौने कृत्य का खुलासा हुआ।
मामले को लेकर परिजनों ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आरोपी शिक्षक शंभू लाल धाकड़ को राक्षस बताया। शिक्षक को चित्तौड़ जिला शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने कोटा रामगंजमंडी क्षेत्र में बाढ़ ग्रस्त लाखों का जायजा लेते हुए वीडियो बयान जारी कर सख्त करवाई आरोपी शिक्षक के खिलाफ करने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए है।
यह घटना महात्मा गांधी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आंवलहेड़ा बेगूं से सामने आई है। आरोपी शिक्षक स्कूल की नाबालिग छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजकर उन्हें फुसलाता था और उनका शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा था। छात्राओं ने डर और शर्मिंदगी के कारण लंबे समय तक इस बारे में अपने परिजनों को नहीं बताया था। जिसके चलते शिक्षक की हरकतें बढ़ती गई। हालांकि, एक छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए शिक्षक की अश्लील हरकतों का वीडियो बनाया। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।
स्कूल की बालिका ने बनाया शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे। विरोध में स्कूल के गेट पर ताला लगाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपकर मामले की गहन जांच और दोषी को कड़ी सजा देने की अपील की है। बेगूं के उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश और तहसीलदार विष्णु यादव ने स्कूल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ भादंसं और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। यह मामला राजस्थान में स्कूलों में शिक्षकों द्वारा यौन शोषण के बढ़ते मामलों की कड़ी में शामिल हो गया है। चित्तौड़गढ़ का यह मामला विशेष रूप से इसलिए गंभीर है, क्योंकि इसमें 50 से ज्यादा छात्रा के शोषण की बात सामने आई।
इधर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। दिलावर ने कहा कि आरोपी शिक्षक शंभू लाल धाकड़ मर्यादा की सारी हदें पार कर गया। ऐसे शिक्षक समाज पर कलंक है। जो समाज और शिक्षा के मंदिर को कलंकित कर रहे है। ऐसा दंड दिया जाएगा जो एक नजीर बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button